BREAKING

डेली न्यूज़

राजस्थानी: गौरीशंकर कमलेश पुरस्कार संग्राम सिंह सोढा और कमला कमलेश पुरस्कार डॉ. सीमा भाटी को

22 नवंबर को कोटा में होगा समारोह

Nov 13, 2026 Super Admin

गौरीशंकर कमलेश पुरस्कार संग्राम सिंह सोढा और कमला कमलेश पुरस्कार डॉ. सीमा भाटी को
राजसूय
ad1
ad2
ad3
ad4

राजसूय।


12 नवंबर को ज्ञान भारती संस्थान कोटा की बैठक स्व. गौरीशंकर कमलेश स्मृति पुरस्कार एवं सम्मान समारोह 2026 की बैठक हुई। इसमें प्राप्त कृतियों के मूल्यांकन की समीक्षा बीना शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा एडवोकेट, जितेन्द्र निर्मोही, नहुष व्यास आदि के द्वारा की गई। विमर्श उपरांत  स्व. गौरीशंकर कमलेश स्मृति सम्मान एवं पुरस्कार ग्राम सचियापुरा जिला बीकानेर के संग्राम सिंह सोढ़ा को एवं कमला कमलेश पुरस्कार एवं सम्मान  बीकानेर की डा.सीमा भाटी को दिए जाने का निर्णय लिया गया।
पुरस्कार सचिव जितेंद्र निर्मोही ने बताया कि संग्राम सिंह सोढ़ा को  पुरस्कार उनकी राजस्थानी निबंध कृति "सतरंगी संस्कृति" के लिए और  डॉ सीमा भाटी को पुरस्कार उनके उपन्यास " आस री डोर" के लिए दिया जा रहा है।
      नहुष व्यास ने बताया कि  गौरी शंकर कमलेश स्मृति पुरस्कार एवं सम्मान समारोह 2026  दि 22 नवंबर 26 को ज्ञान भारती स्कूल इंद्रा मार्केट कोटा में प्रातः 11 बजे आयोजित किया जाएगा इसके मुख्य अतिथि नरेंद्र चौधरी और अध्यक्षता रामेश्वर शर्मा रामू भैया करेंगे।

S

लेखक

Super Admin

37 प्रकाशित खबरें सभी देखें →